धर्मशाला : विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली और नारेबाजी करते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन किया। स्कूल संयोजक जीव विज्ञान अमित ने संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के बारे में सुनता है इसके अलावा ऐसा कोई भी संगठन केंद्रीय विश्वविद्यालय में नहीं है जो छात्र हित के लिए काम करता है।
बता दें की 06 दिसंबर 2023 को केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभाग प्रतिनिधियों के चुनाव होने जा रहे हैं I ABVP रितिक पलसरा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2009 से जब से केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ है तब से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसने छात्र समुदाय की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया है I केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर निर्माण की लड़ाई निरंतर लड़ी है और इस मांग को समय-समय पर प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा है साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर निर्माण के लिए हमेशा से अपनी आवाज को बुलंद किया है।
उन्होंने सभी छात्रों को आश्वासन भी दिलाया है कि जिस प्रकार विद्यार्थी परिषद साल के हर दिन कैंपस में छात्रों की समस्याओं को हमेशा सुनती है व उसे समाधान तक लेकर जाती है इस प्रकार आने वाले समय में भी विद्यार्थी परिषद छात्रहितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।