शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को अपना एक साल पूरा करने जा रही है और धर्मशाला में सरकार के द्वारा जहां इस बात का जश्न मनाया जाएगा। वहीं पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी। इस आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार से एक साल का भी हिसाब मांगा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 11 दिसम्बर के दिन को पार्टी प्रदेश में आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन सरकार 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है लेकिन उसके पास जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं है। पर फिर भी यह सरकार अपना एक वर्ष पूर्ण करने पर जश्न मनाने की बात कर रही है, जश्न मानने योग्य तो ऐसा कोई भी काम हिमाचल प्रदेश में हुआ नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि 1500 ऐसे स्थान बंद कर दिए जिसको पूर्व सरकार ने जनहित में खोला था I महिलाओं को 1500, युवाओं को नौकरियां ऐसी बड़ी घोषणाएं इन्होंने की थी जो उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में पूरी करनी थी पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
अब अगर वह जश्न मनाना चाहते है तो वह मनाए हमें कोई आपत्ति नहीं है और BJP इस जश्न का विरोध करेगी I BJP 11 दिसंबर 2023 को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएंगे सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा के उग्र प्रदर्शन होंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतरकलह साफ नजर आ रही है कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का जो बयान आया है वह साफ दिखता है कि सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है I
उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी ने तीन बड़े राज्यों में जीत हासिल की है तब से हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के हौसले टूट गए हैं।
उन्होंने कहा की देश में भी कांग्रेस का किसी भी प्रकार का गठबंधन अच्छे से नहीं चल रहा है और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता साफ रूप से गिरती दिखाई दे रही है।