धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने डी.एल.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (D.El.Ed. CET)-2026 की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते पूर्व में 31 मई 2026 को निर्धारित इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रवेश परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। डॉ. शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट और आवश्यक निर्देशों के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org का अवलोकन करते रहें।





















