सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों को अतिरिक्त राहत देते हुए पुनः पंजीकरण की समय-सीमा को 15 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी पाठ्यक्रमों पर समान रूप से लागू होगा।
यह भी पढ़ें:-https://sidhivinayaktimes.com/inrade-deal-under-pm-modileadershipbala-goswami/
इग्नू अध्ययन केंद्र 1101, सरकारी कॉलेज संजौली की समन्वयक डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि तिथि विस्तार का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को अवसर देना है जो किसी कारणवश समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय रहते पुनः पंजीकरण कर लें, ताकि आगामी सत्र में प्रवेश, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी किसी भी असुविधा से बचा जा सके।





















