सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। (HRTC) की ओर से हिमाचल बस कार्ड बनाने का अभियान पूरे ज़ोर-शोर से जारी है। कुल्लू में अब तक 1367 कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए लोकमित्र केंद्रों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जबकि तैयार कार्ड कुल्लू बस अड्डे से जारी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/rticulture-minister-disagrees-with-statement-that-demoralizes-office/
एचआरटीसी की इस योजना का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिलेगा। कार्डधारक महिलाएं HRTC बसों में यात्रा करते समय 50 प्रतिशत की रियायत पा सकेंगी, जिससे उन्हें नियमित यात्रा में काफी राहत मिलेगी। HRTC officials ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं की यात्रा को आसान और किफायती बनाना है।





















