Friday, May 22, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Haryana > हिसार एयरपोर्ट से जल्द मिलेगी उड़ान की सुविधा, पूरी दुनिया से होगा कनेक्ट : CM

हिसार एयरपोर्ट से जल्द मिलेगी उड़ान की सुविधा, पूरी दुनिया से होगा कनेक्ट : CM

डॉमेस्टिक एयरपोर्ट में 339 करोड़ रुपए की 9 विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Haryana
0

हिसार।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार में लगभग 544 करोड़ रुपए की लागत से महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के विस्तारीकरण परियोजनाओं सहित अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों विशेषकर हिसार निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के नाम पर बने इस डॉमेस्टिक एयरपोर्ट में 339 करोड़ रुपए की 9 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट संचालन के लिए एमओयू साइन किया गया है और जल्द ही हिसार से चंडीगढ़, जयपुर, अयोध्या, जम्मू और अहमदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों के लिए इस टर्मिनल से उड़ान की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत के बाद से स्थानीय लोगों के अतिरिक्त पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों के लोगों को भी लाभ मिलने लगेगा। यह हाई कनेक्टिविटी प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ हिसार के विकास में भी मिल का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गत 10 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के तहत हवाई चप्पल वाला भी हवाई जहाज में यात्रा कर सकता है और आज इस एयरपोर्ट पर विकास कार्यों की शुरुआत से यह कार्य पूरा होने जा रहा है। आने वाले वर्षों में हिसार एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2020 में हिसार एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां पर भूमि पूजन की शुरुआत की थी। 3000 मीटर लंबे रनवे का निर्माण कार्य पूरा किया गया है और इस रनवे के समानांतर टैक्सी वे का विस्तार भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में 40000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1350 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे की विभिन्न प्रकार बड़ी परियोजनाओं के कार्य भी किए गए हैं, जिसका लाभ प्रदेश के लोगों को आज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति की मजबूती के लिए बहुत से कार्य किए गए हैं ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने पर उन्होंने लोगों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हरियाणा भी इस संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20000 करोड़ रुपए की 17वीं किस्त जारी करने का काम किया। इसके साथ-साथ गरीब व्यक्तियों को तीन करोड़ नए मकान देने का भी संकल्प लिया है।

ये केवल झूठ बोलकर भ्रम की स्थिति फैलाने का करते हैं काम

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, वे कभी राज्यपाल के पास जाते हैं और कभी असुरक्षा का माहौल पैदा करते हैं। उनके स्वयं के पास एमएलए नहीं है, ये केवल झूठ बोलकर भ्रम की स्थिति फैलाने का काम करते हैं। इनको आज इस बात से दिक्कत है कि विकास के काम किस प्रकार से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने पिछले दिनों चुनाव में भी झूठ बोलकर आम जनता को बरगलाने का काम किया। उन्होंने झूठ बोला कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए तो संविधान को खत्म कर देंगे, जबकि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह देश संविधान के अनुरूप चला है। प्रधानमंत्री ने सदैव संविधान का सम्मान किया है जबकि कांग्रेस ने संविधान का अपमान करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हैप्पी परियोजना शुरू कर हरियाणा सरकार ने एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार के हर सदस्य को प्रति वर्ष 1 हज़ार किलोमीटर मुफ़्त यात्रा का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी शुभारंभ किया जा चुका है। इसके तहत 1,80,000 रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवार मुफ़्त में योजना का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली के बिल का मासिक चार्ज हटाने का फ़ैसला लिया है। अब जितने युनिट बिजली की खपत होगी, उतना ही बिल उपभोक्ता से लिया जाएगा।

Tags: #AirportExpansion#cmna#Flight#haryana#hisar#hisarairport#narendramodi#sidhivinayaktimes
Previous Post

उपचुनाव : अन्तिम दिन 13 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

Next Post

सरकार का ध्येय योग के जरिए हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ : मुख्यमंत्री

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
सरकार का ध्येय योग के जरिए हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ : मुख्यमंत्री

सरकार का ध्येय योग के जरिए हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ : मुख्यमंत्री

अकाली नेता सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने थामा भाजपा का दामन

अकाली नेता सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने थामा भाजपा का दामन

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

नेट परीक्षा में धांधली पर ABVP केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला का धरना-प्रदर्शन

नेट परीक्षा में धांधली पर ABVP केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला का धरना-प्रदर्शन

देहरा उपचुनाव : नामांकन से पहले डॉ राजेश शर्मा को मनाने में सफल हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

देहरा उपचुनाव : नामांकन से पहले डॉ राजेश शर्मा को मनाने में सफल हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

May 21, 2026
एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

May 21, 2026
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

May 21, 2026
धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

May 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

782

Recent News

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

2026/05/21 09:18:50pm
एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

2026/05/21 09:16:47pm
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

2026/05/21 09:13:47pm
धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

2026/05/21 09:12:00pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    252
    73208
    Visitors Today
    3586721
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us