देहरा/ धर्मशाला।
लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को देहरा में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का प्रचार करेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर प्रचार को धार देंगे।
अनुराग ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत बड्डल, ढलियारा, नैहरनपुखर, हार और देहरा में चुनाव प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्वचक्षु ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देहरा में एक दिवसीय दौरे के दौरान ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे। अनुराग ठाकुर आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।