कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज नगर निकाय चुनावों के तहत नगर परिषद कुल्लू और मनाली में सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं, जहां पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्डों में इस बार कई प्रत्याशी मैदान में होने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों ने सड़क, पार्किंग, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को मुख्य मुद्दा बनाया है और जनता भी इस बार विकास के नाम पर बढ़-चढ़कर वोट कर रही है।
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पोलिंग बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।