प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आगामी नगर निकाय चुनावों को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपने अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया क्योंकि हर एक वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। विनय कुमार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार के जनहित और विकास कार्यों के कारण पार्टी सभी चारों नगर निगमों में शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज कर सरकार की कल्याणकारी नीतियों को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे।





















