केलांग, मई 2026।
लाहौल एवं स्पीति जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-505 (एसकेजी मार्ग) पर वाहनों की आवाजाही को अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष एवं उपायुक्त किरण भड़ाना ने जनसुरक्षा के मद्देनजर यह कड़ा फैसला लिया है।

लोसर-ग्राम्फू और चंद्रताल मार्ग पूरी तरह ठप
बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) से मिली आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, NH-505 पर लोसर से ग्राम्फू के बीच का हिस्सा और 108 आरसीसी (GREF) के अधीन आने वाला चंद्रताल रूट भारी मलबे और भूस्खलन के कारण बंद है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े अवरोध हैं, जिससे यह रूट वाहनों के सफर के लिए बेहद खतरनाक बना हुआ है।

बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि BRO की टीमें सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को बहाल करने के काम में लगातार जुटी हुई हैं। सुरक्षा कारणों से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को इस मार्ग पर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।