केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के डोहगी पहुंचे। जहां युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रहने और सुरक्षा युक्त जीवन जीने की राह दिखाई। केंद्रीय मंत्री कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस संहिता समूचे विपक्ष को भी निशाने पर लिया।
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के डोहगी पहुंचे। जहाँ भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने युवा कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आम परिवार से आते हैं इसीलिए उन्होंने हर नागरिक को ध्यान में रखते हुए नीति निर्धारण किया है। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर दो पहिया वाहन चलाने वाले युवाओं को हेलमेट भी बांटे। उन्होंने कहा कि यह युवा हमारे देश का भविष्य है ऐसे में इन युवाओं को सुरक्षित करना सरकार का पहला कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। केंद्रीय मंत्री ने इस बार 4 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत का दावा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लगातार भाजपा की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए काम कर रहा है। वहीं इस दौरान अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।