मनाली।
पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड के पास सैल्फ़ी लेते समय ब्यास नदी में दो पर्यटक बह गए है। लड़की का शव बरामद हो गया है, जबकि लड़के की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार नेहरूकुंड के पास पर्यटक ब्यास किनारे सेल्फी ले रहे थे। अचानक युवती का पांव फिसल गया और वह नदी में बह गई। वहीं युवती को बचाने के लिए ब्यास नदी में युवक भी नदी में उतरा और वह भी बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। मनाली से लेकर कुल्लू तक सर्च अभियान चला हुआ है।
पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के पर्यटक 23 वर्षीय रिची तिवारी और 32 वर्षीय सौरभ शाह हैदराबाद नेहरू कुंड के पास ब्यास नदी में बह गए। लड़की का शव नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि लड़के को ढूंढा जा रहा है।