शिमला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल लाहौल-स्पीति पहुंचते ही एक बड़े एक्शन में नजर`सामने आए। दरअसल, राजीव बिंदल ने जिलाध्यक्ष लाहौल-स्पीति एवं मण्डल अध्यक्ष की संस्तुति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 6 पदाधिकारियों की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।
डा. बिंदल ने लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के बीच बड़ा एक्शन लेते हुए लोबजंग ज्ञालसन प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पलजोर छेरिंग जिला महामंत्री, लक्ष्मण ठाकुर जिला महामंत्री, शमशेर सिंह जिला उपाध्यक्ष, पलदन नामज्ञाल मीडिया प्रभारी और सोनम अंगदुई मण्डल महामंत्री स्पीति को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।
राजीव बिंदल ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित है और अनुशासनहीनता के खिलाफ है।