Thursday, May 21, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > 1500 के फॉर्म की रद्दी उठाने का ठेका कौन से कबाड़ी को देने जा रहे मुख्यमंत्री? : राजीव बिंदल

1500 के फॉर्म की रद्दी उठाने का ठेका कौन से कबाड़ी को देने जा रहे मुख्यमंत्री? : राजीव बिंदल

Admin by Admin
2 years ago
in Hamirpur, Political News, Video
0

हमीरपुर।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में शामिल हुए पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी संजीव शर्मा का पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा एवं विश्व हिंदू परिषद में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कार्य किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार परिस्थितियों बनी तो उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। अब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करने के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। संजीव शर्मा ने पार्टी के आग्रह को स्वीकार करते हुए भाजपा का दामन थामा है। गत दिनों उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आवास समीरपुर में जाकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संजीव शर्मा एवं उनकी टीम का पार्टी में खुले दिल से स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के पक्ष में संपूर्ण बीजेपी टीम कार्यरत रहेगी एवं पार्टी को जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा को भाजपा का यह आश्वासन है कि पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी एवं उनके अनुभव का उपयोग प्रदेश हित एवं पार्टी हित में करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी कुछ कहेंगे कि उन्होंने हिमाचल के लिए क्या किया है और जनता के बीच में जाकर बताएंगे कि हमने यह काम किया है? लेकिन बड़े खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि आज कल उनके जो बयान आते रहते हैं, वे बड़े चिंताजनक है। राजीव बिंदल ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया कि कोई डायरेक्ट है कोई एक्टर है, कोई अच्छा डायरेक्ट नहीं है जिस कारण फिल्म फ्लॉप होने जा रही है तो प्रदेश की जनता माननीय मुख्यमंत्री से यह नहीं जानना चाहती है कि कौन अच्छा एक्टर है, कौन अच्छा डायरेक्टर है? हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री से जानना चाहती है कि गत डेढ़ वर्ष में जो हिमाचल के डेढ़ हजार से ज्यादा संस्थान बंद किए गए उसके पीछे क्या कारण है? हिमाचल की जनता जानना चाहती है कि जो उन्होंने कहा था की पहली कैबिनेट में प्रदेश के बेरोजगार एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा उसका क्या बना? जो झूठा दिलासा दिया था कि हम नौकरी देंगे वह नौकरी कहां गई? अब तो नौकरी देने वाला संस्थान भी बंद हो गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता आपसे गंभीर मुद्दों पर सवाल पूछ रही है और आप ‘ढिंका चिका’ कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि प्रत्येक घर से महिलाओं को1500 दिए जाएंगे। एक महिला को 1500, 2 महिला को 3 हजार, 3 महिला 4500 रुपए और चार महिलाएं एक घर में हो तो 6000 आपके खाते में आएगा। विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि महिलाओं के खाते में 1500 रूपए प्रति माह दिया जाएगा। कहा था कि यह पहली कैबिनेट से ही दिया जाएगा और अब फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। एक पैसा नहीं मिला। अब जबकि दूसरा चुनाव प्रदेश में आ गया है तो फिर से फार्म भरवा जा रहे हैं।
प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि पहले वाले 2022 के फॉर्म कहां पड़े हैं। कौन से कबाड़ी की दुकान पर रद्दी बेची है एवं 2024 में इन फार्मो को बेचने का ठेका किस कबाड़ी को दिया गया है? राजीव बिंदल ने कहा कि विकास कार्यों को डेढ़ वर्ष में विराम सा लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज गत डेढ़ वर्ष में लिया गया है, जबकि विकास के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा डेढ़ वर्ष मात्र भाजपा को गाली देते हुए ही बिता दिया गया है और अब चुनाव में दोबारा भाजपा को गाली देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
जनता जानना चाहती है कि आपका एजेंडा क्या है? क्या आपका एजेंडा मात्र भाजपा को गाली देना है? आपका एजेंडा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गाली देना है? आपका एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देना है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हिंदू विचारधारा को हराने की बातें कर रहे हैं एवं कांग्रेस ने जो अपना घोषणा पत्र लोकसभा चुनाव के लिए जनता के समक्ष रखा है उसमें वे मात्र अल्पसंख्यक वर्ग को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए, उनकी चिंता के लिए 15 पन्नों का लंबा चौड़ा शगूफा तैयार किया गया है। विशेषकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लिखा है कि वह बहुसंख्यकवाद के खिलाफ हैं एवं इसे देश प्रदेश में से नहीं चलने देंगे। बहुसंख्यक का अर्थ है हिंदू बहुसंख्यक, यानी उसको हम नहीं चलने देंगे। यह कांग्रेस के घोषणा पत्र के ऊपर रंगीन अक्षरों में लिखा गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राम भक्त होने का दावा कर रहे हैं जबकि उनके द्वारा ही अदालत में एफिडेविट दिया गया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है। भगवान राम नाम की कोई वस्तु नहीं है, मात्र काल्पनिक गाथा है। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को चुनौती दी एवं उनकी राम जन्मभूमि को भी चुनौती दी। साथ ही रामसेतु की अस्तित्व को भी चुनौती दी। वहीं राम मंदिर के ऊपर कांग्रेस द्वारा ही ताला लगाया गया था। राम जी को टेंट में रखवाया गया और आज पूरा हिंदू समाज गौरवान्वित है कि भगवान श्रीराम जी की जन्म भूमि में ही भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सनातन ना कभी मरा है और ना ही मरेगा एवं सनातन को मारने वालों को भारत की जनता एवं हिमाचल की जनता अच्छे से जवाब देना जानती है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा नाम बड़े और दर्शन छोटे जैसा है। घोषणाएं बड़ी-बड़ी और धरातल पर कुछ नहीं। कांग्रेस पार्टी 40 सीटों के नीचे जा रही है और इसी बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी आए दिन मीडिया एवं अन्य मंचों से कर रहे हैं। बिंदल ने कहा कि इंडी गठबंधन में इस वक्त यह प्रतिस्पर्धा लगी हुई है कि किसकी सीटें ज्यादा आएंगी? ममता दीदी कह रही है कि उनकी पार्टी की सीटें कांग्रेस पार्टी से ज्यादा आएंगी। उन्होंने कहा कि यह तय है कि जो विपक्ष के नेता का दर्जा 10 प्रतिशत सदस्यों के ऊपर मिलता है उससे यह वंचित रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, यह जनता भलीभांति जानती है। देश की जनता ने मोदी के पक्ष में मूड बनाया है एवं हिमाचल की जनता भी देश के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चार सांसद एवं छह विधायक यानी 10 सीटें एवं यदि न्यायालय द्वारा तीन निर्दलीय सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होती है तो कुल 13 सीटें हिमाचल की जनता के आशीर्वाद से भाजपा बड़े मार्जन से जीतने जा रही है। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल,प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा,जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा में शामिल हुए संजीव शर्मा सहित प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जीतराम, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता में उपस्थित रहे।

इस मौके पर रवि पटियाल अध्यक्ष दीनदयाल अंत्योदय समिति, जीत शर्मा संयोजक दीनदयाल अंत्योदय समिति, रणजीत प्रधान पंचायत सोहारी एवं व्यापार मंडल बिझड़ी, संदीप अग्निहोत्री सदस्य समिति, सुरेश शर्मा सदस्य समिति, नितिन सदस्य, प्रीतम सिंह सदस्य, विजय लाडी सदस्य, रोशन लाल इत्यादि दर्ज़न भर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को आश्वास्त किया कि मोदी देश के पुनः प्रधानमंत्री बने उसके लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जीताने में अहम भूमिका अदा करेंगे। वहीं हिमाचल विधानसभा के उपचुनाव में भी सभी सीटें जीतकर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाएंगे।

Previous Post

सौदान सिंह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का रक्षक क्षेत्र सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ा

Next Post

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली,धर्मशाला में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

Admin

Admin

Next Post
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली,धर्मशाला में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली,धर्मशाला में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

न बिका गोबर, न मिला रोजगार,बहनों को मिला तो सिर्फ इंतजार: सुधीर शर्मा

न बिका गोबर, न मिला रोजगार,बहनों को मिला तो सिर्फ इंतजार: सुधीर शर्मा

कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में शुक्रवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन

कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में शुक्रवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन

कंगना रणौत ने सुंदरनगर के निहरी में चाय बना कार्यकर्ताओं को पिलाई

कंगना रणौत ने सुंदरनगर के निहरी में चाय बना कार्यकर्ताओं को पिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

Prisoner Lodged in Dharamshala Correctional Home Dies Under Mysterious Circumstances; Probe Underway

May 21, 2026
Shanta Kumar Calls Stray Dog Menace a Serious Governance Failure

Shanta Kumar Calls Stray Dog Menace a Serious Governance Failure

May 21, 2026
Should India Adopt a Four-Day Work Week During the West Asia Oil Crisis?

Should India Adopt a Four-Day Work Week During the West Asia Oil Crisis?

May 21, 2026
राकेश जमवाल का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: ‘सरकारी अस्पताल सेवा के केंद्र, कमाई के अड्डे नहीं’

राकेश जमवाल का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: ‘सरकारी अस्पताल सेवा के केंद्र, कमाई के अड्डे नहीं’

May 20, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

254

Recent News

Prisoner Lodged in Dharamshala Correctional Home Dies Under Mysterious Circumstances; Probe Underway

2026/05/21 06:14:17pm
Shanta Kumar Calls Stray Dog Menace a Serious Governance Failure

Shanta Kumar Calls Stray Dog Menace a Serious Governance Failure

2026/05/21 01:42:51pm
Should India Adopt a Four-Day Work Week During the West Asia Oil Crisis?

Should India Adopt a Four-Day Work Week During the West Asia Oil Crisis?

2026/05/21 12:21:17pm
राकेश जमवाल का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: ‘सरकारी अस्पताल सेवा के केंद्र, कमाई के अड्डे नहीं’

राकेश जमवाल का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: ‘सरकारी अस्पताल सेवा के केंद्र, कमाई के अड्डे नहीं’

2026/05/20 10:41:50pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1160
    40529
    Visitors Today
    3501132
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us