हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में इसी साल प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगेगा। ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में हिमाचल को प्रदेश का पहला राज्य बनाया जाएगा। विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को गगरेट से कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक मेगावाट का इलेक्ट्रोलाइजर लगाने का भी फैसला किया है।
सरकार ने प्रदेश में 6 ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है। एचआरटीसी के बेड़े में ई-बसें जोड़ी जा रही हैं और टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदला जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 से पहले हिमाचल में थर्मल पॉवर से बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और 6 महीने में प्रदेश में ई-टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी।
चैतन्य शर्मा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से हिमाचल में जैविक ईंधन को बढ़ावा देने का मामला उठाया। उन्होंने जैविक ईंधन के दोहन के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।