धर्मशाला।
भाजपा नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल की भागदौड़ एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में दे दी है, जिसे न तो कार्य करने का अनुभव है और न ही सरकार चलाने तुजर्बा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में हमें फिर से भाजपा की मजबूत सरकार बनानी है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा ही हिमाचल का कल्याण संभव है, नहीं तो सुक्खू फिर झोली लेकर केंद्र की मोदी सरकार से विशेष पैगज की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार से कुछ होने वाला नहीं है, जो कुछ था उसका भी कांग्रेस सरकार ने बेड़ागर्क करके रख दिया है।
मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश की जनता से एक बार चूक हो चुकी है, मगर अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश का कर्ज 86 हजार करोड़ हो चुका है, डेढ़ साल में सुक्खू सरकार ने 14 से 15 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। वर्ष 2024-25 में इसका फाईनेशियल सर्विस 8 हजार करोड़ हो जाएगा। ऐसे में जनता का क्या भविष्य रह जाएगा। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 5 लाख बेरोगजारों को रोजगार तथा महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कही थी, क्या हुआ कांग्रेस की गारंटियों का? सुक्खू चुनावों के दौरान महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कर रहें। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के साथ भेदभाव किया गया, सरकारी आंकड़ों के अनुसार 15 करोड़ बेरोजगार पंजीकृत हैं। इसके आलावा 20 लाख लड़के व लड़कियां बेरोजगार हैं, बेरोजगारी के कारण युवा नशे के दलदल में जा रही है। क्योंकि सुक्खू सरकार से युवाओं के लिए रोजगार के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्यों सुक्खू सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री नहीं दे पाए। 125 यूनिट उन्होंने कहा कि बिजली जो पूर्व सरकार देती थी उसे भी बंद कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने जिला कांगड़ा से भेदभाव किया। यहां से एक मंत्री बनाया गया कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की बात करते हैं उनसे धर्मशाला दूसरी राजधानी तो आज तक बन नहीं पाई। सुक्खू केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए नहीं दे पा रहे हैं, पैसा लेकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल को बना क्या रखा है, गारंटियों को लेकर जनता को मजाक बना रहे हैं। सोनया गांधी, प्रियंका गांधी का जो इंडी परिवारवाद चला है वे देश को बर्बाद कर देगा।
उन्होंने कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी राज्य सभा के जब चुनाव होते हैं तो उसे आनंद को सांसद बना देते हैं। वे कभी शिमला में चक्कर लगा लेते हैं, कांगड़ा-चम्बा से उनका कुछ लेना देना नहीं। हम आनंद शर्मा की जमानत जब्त करवा देंगे। उन्होंने कहा भाजपा ने इसी संसदीय सीट से एक मजबूत नेता डा. राजीव भारद्वाज दिया है। उन्होंने कहा मंडी संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रणोत व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस के लोग काले झंडे दिखाकर पत्थराव कर रहे हैं। यह कांग्रेस की एक हार का दृष्य है। इस मौके पर कांगड़ा-चम्बा लोकसभा के प्रभारी एवं सुलह के विधायक विपन परमार, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, संसदीय संयोजग चंद्रभूषण नाग, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु उपस्थित रहे।