धर्मशाला।
शनिवार को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांगड़ा -चंबा संसदीय सीट से प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज और विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सुधीर शर्मा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। ऐसे में अब कांग्रेस भी आने वाले समय में प्रदेश में विशाल जनसभा करने वाली है।
जानकारी के अनुसार 26 मई को ऊना-नाहन में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और 27 मई को प्रियंका गांधी कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इन दोनों सभाओं में विशाल जन सैलाब जुटाने के लिए तैयारी कर रही है, जिससे प्रदेश की जनता को कांग्रेस की नीति, नियत औरविकास योजनाओं से अवगत कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में 6 चरणों पर मतदान पूरा हो चुका है और आखिरी सातवें चरण में 1 जून को हिमाचल प्रदेश के साथ अन्य शेष कुछ राज्यों में मतदान होने वाले हैं।