सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। धर्मशाला, 02 जनवरी — क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड और सुपरवाइजर (पुरुष) के कुल 150 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 14 हजार से 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 5 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी, 6 जनवरी को नगरोटा बगवां, 7 जनवरी को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय फतेहपुर, 8 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय लम्बगांव तथा 9 जनवरी 2026 को उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में प्रातः 10:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/road-safety-awareness-campaign-eadershi-bilaspur/
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।





















