सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित सभी विभागों को अपने कार्यालय परिसर और आसपास की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। यह निर्देश उन्होंने बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए, जिसमें विभिन्न विभागों के जिला विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/fired-up-in-mandi-overavarna-students-brandedcriminals/
उपायुक्त ने बताया कि कार्यालय परिसर सार्वजनिक स्थान है, जहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है, इसलिए परिसर की दीवारों, छतों और शौचालय सहित सभी स्थानों की नियमित सफाई आवश्यक है। उन्होंने कचरा प्रबंधन प्रणाली को दुरुस्त रखने और साझा गलियारों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी माह में सभी विभागों की सहभागिता से कार्यालय परिसर में संयुक्त सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा और अगले सप्ताह पुनः समीक्षा बैठक कर स्वच्छता की स्थिति का आकलन किया जाएगा।





















