मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विभाग की ‘हिमपरिवार’ पहल को प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 का सिल्वर अवार्ड मिला है, जबकि ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को डेटा-आधारित प्रशासन के लिए स्कॉच अवार्ड-2025 से नवाजा गया। इसके साथ ही हिमपरिवार, हिम एक्सेस और सर्वे प्लेटफॉर्म को ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ की मान्यता भी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने विभाग की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तकनीक के माध्यम से जनता को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।





















