धर्मशाला: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांगड़ा अनुराग शर्मा ने रविवार को धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और उनके नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने एक भाजपा नेता के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ सुबह उठकर अभद्र टिप्पणी करना और उनके कद को लेकर बयानबाजी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल जैसी देवभूमि में इस तरह की ओछी राजनीति और बयानों का कोई स्थान नहीं है।
भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी
अनुराग शर्मा ने भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज भाजपा में बाहरी नेता फैसले ले रहे हैं, जबकि सालों से विचारधारा के लिए काम करने वाले वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा से उपेक्षित किए गए नेताओं का कांग्रेस पार्टी खुले दिल से स्वागत करने के लिए तैयार है।

संपत्ति और केंद्र से मदद पर घेरा
सांसद ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने अपने नामांकन के दौरान संपत्ति का सही ब्यौरा दिया है और अब भाजपा नेताओं को भी अपनी आय के स्रोत सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होंने संसद में प्रदेश की आर्थिकी और आपदा राहत का मुद्दा उठाने का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि अब तक राज्य को नहीं मिल पाई है।

धर्मशाला के विकास और नगर निगम चुनाव पर चर्चा
इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने भी दलबदल करने वाले नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता पहले कांग्रेस में लोगों को दरकिनार करते थे, वही अब भाजपा में कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के मुद्दों पर बोलते हुए जग्गी ने कहा कि मर्ज किए गए क्षेत्रों में सीवरेज की हालत खराब है और इसके लिए करोड़ों के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं। उन्होंने अंडरग्राउंड डस्टबिन योजना को ‘असफल’ बताते हुए इसकी जांच की मांग की। आगामी निगम चुनावों के लिए उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 17 अनुभवी और युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है।