धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने रविवार को सीबीएसई सब-कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट-2026 के अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए परीक्षा परिणाम और फाइनल ‘आंसर-की’ जारी कर दी है। बोर्ड ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंकों के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित अंतिम उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।
विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद परिणाम घोषित
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 22 मार्च 2026 को विभिन्न 27 विषयों और पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया था। परीक्षा के बाद जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इन सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से गहन समीक्षा करवाई गई और उनकी अंतिम सिफारिशों के आधार पर ही ‘फाइनल आंसर-की’ तैयार कर रिजल्ट घोषित किया गया है।

पारदर्शिता पर बोर्ड का जोर
डॉ. शर्मा ने कहा कि बोर्ड का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाना है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए बोर्ड ने निर्णय लिया कि सभी अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक किए जाएं ताकि वे अपना प्रदर्शन देख सकें। अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं और विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित उत्तरों से अपने पेपर का मिलान कर सकते हैं।