जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर द्वारा आगामी 21 अप्रैल, 2026 को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 6 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों द्वारा कुल 121 पदों के लिए कुशल और अकुशल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इस मेले में वर्धमान टेक्सटाइल, इंस्टा सिक्योर बिजनेस सॉल्यूशंस, हिमटफ ग्लास इंडस्ट्रीज, रॉयल पब्लिक स्कूल, एस.आई.एस. सिक्योरिटी और एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इन संस्थानों में मशीन ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, शिक्षक, सिक्योरिटी गार्ड और हेल्पर जैसे विभिन्न पदों के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई प्रशिक्षित युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का आह्वान किया गया है और किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।











