हमीरपुर बाईपास से पेठा भंडार के मालिक सुभाष चंद की मारुति सुजुकी इको कार सोमवार देर रात चोरी हो गई। चोरों ने इस वारदात को रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अंजाम दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। सुबह वाहन गायब मिलने पर मालिक ने तुरंत पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
















