Tuesday, April 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं अनेक कदम : मनीष गर्ग

समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं अनेक कदम : मनीष गर्ग

चुनावों में दिव्यांगजन मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को आयोजित की गईं नुक्कड़ नाटक और रैलियां

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Latest News, Shimla
0

शिमला।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान सभी श्रेणियों के मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश में, कुल 5645579 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 57775 दिव्यांगजन मतदाता पंजीकृत थे।

मनीष गर्ग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य भर में स्थापित कुल 7992 मतदान केंद्रों को हाल ही में हुए संसदीय चुनावों के लिए दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई थीं। उन्होंने बताया कि कुल मतदान केन्द्रों में से 28 का संचालन पूर्णतः दिव्यांगजन कर्मचारियों द्वारा किया गया था। दिव्यांगजन और वृद्धजन मतदाताओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मतदान केंद्रों पर इन श्रेणियों के मतदाताओं की सहायता के लिए पिक एंड ड्रॉप, व्हीलचेयर, स्वयंसेवकों जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि 10634 दिव्यांगजनों और 29921 वृद्धजन (85 वर्ष से अधिक आयु) मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाया।

मनीष गर्ग ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (ए.एम.एफ.) के अलावा, राज्य भर में 2524 व्हीलचेयर और 656 अनुरोधों के आधार पर मतदाताओं को पिक एंड ड्रॉप सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अस्पतालों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की सहायता से दिव्यांगजनों की सूचियों (डेटाबेस) को अद्यतन किया गया। दिव्यांगजनों की ये सूचियां संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के स्तर तक प्रसारित की गईं ताकि वे मतदाता पंजीकरण में उनकी मदद कर उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कैंपस एंबेसडर की मदद से विभिन्न महाविद्यालयों में दिव्यांगजन छात्रों का मतदाता पंजीकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। विभाग ने चुनाव के संबंध में दिव्यांगजन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस श्रेणी के मतदाताओं पर केन्द्रित कार्यक्रमों को स्थानीय आकाशवाणी और दूरदर्शन केन्द्रों के माध्यम से प्रसारित किया।

उन्होंने कहा कि विभाग ने मतदान प्रक्रिया में लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए शतायु व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें उनके क्षेत्र में रोल मॉडल के रूप में नियुक्त करने के लिए विशेष व्यवस्था की। इसके अलावा, श्रवण बाधित व्यक्तियों के साथ संवाद के लिए प्रमुख संकेतों पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), सुंदरनगर की मदद से विशेष पोस्टर तैयार किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें जागरूक करने के अलावा विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजनों के साथ संवाद के लिए मतदान दलों के लिए क्या करें और क्या न करें के पोस्टर भी तैयार किए गए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन मतदाताओं को जागरूक करने और चुनावों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नुक्कड़ नाटक और रैलियां भी आयोजित की गईं।

Tags: #ChiefElectoralOfficerHimachalPradesh#Divyangjan#election commision of india#himachal#inclusiveelections#manishgarg#shimla#sidhivivinayaktimes
Previous Post

राहुल गांधी के सदन में विश्व को कुटुंब मानने वाले हिन्दुओं को हिंसक कहना दुर्भाग्यपूर्ण : चुग

Next Post

हमसे पूछने के बजाय मुख्यमंत्री ख़ुद बताएं क्यों हो रहे हैं उपचुनाव : जयराम ठाकुर

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला : किसानों के खाते में 20 हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम

हमसे पूछने के बजाय मुख्यमंत्री ख़ुद बताएं क्यों हो रहे हैं उपचुनाव : जयराम ठाकुर

पत्नी के लिए सुक्खू देहरा में खेल रहे चुनावी स्टंट : होशियार सिंह

पत्नी के लिए सुक्खू देहरा में खेल रहे चुनावी स्टंट : होशियार सिंह

शगुन दे रूप च देणे मिंजो वोट मैं तुहाड़ियां सारियां समस्या हल करनियां : कमलेश ठाकुर

शगुन दे रूप च देणे मिंजो वोट मैं तुहाड़ियां सारियां समस्या हल करनियां : कमलेश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश को लूटने के लिए सरकार ने दे रखी है खुली छूट :सुधीर शर्मा

हिमाचल प्रदेश को लूटने के लिए सरकार ने दे रखी है खुली छूट :सुधीर शर्मा

50 करोड़ के रोप वे की फाउंडेशन पर एक बार फिर आई बड़ी-बड़ी दरारें

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
मंडी नगर निगम चुनाव: मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल संपन्न, एडीसी ने निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

मंडी नगर निगम चुनाव: मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल संपन्न, एडीसी ने निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

April 28, 2026
lनगर परिषद श्री नैना देवी जी चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

ऊना में पंचायती राज चुनावों की दस्तक: डीसी जतिन लाल ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

April 28, 2026
अनुराग ठाकुर ने PAC सदस्यों को कराया धर्मशाला स्टेडियम का दीदार, बताया कैसे क्रिकेट ने बदली क्षेत्र की अर्थव्यवस्था

अनुराग ठाकुर ने PAC सदस्यों को कराया धर्मशाला स्टेडियम का दीदार, बताया कैसे क्रिकेट ने बदली क्षेत्र की अर्थव्यवस्था

April 28, 2026
मुख्यमंत्री का शाहपुर दौरा: शिक्षा और विकास को नई गति

मुख्यमंत्री का शाहपुर दौरा: शिक्षा और विकास को नई गति

April 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

832

Recent News

मंडी नगर निगम चुनाव: मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल संपन्न, एडीसी ने निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

मंडी नगर निगम चुनाव: मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल संपन्न, एडीसी ने निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

2026/04/28 09:20:16pm
lनगर परिषद श्री नैना देवी जी चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

ऊना में पंचायती राज चुनावों की दस्तक: डीसी जतिन लाल ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

2026/04/28 09:15:43pm
अनुराग ठाकुर ने PAC सदस्यों को कराया धर्मशाला स्टेडियम का दीदार, बताया कैसे क्रिकेट ने बदली क्षेत्र की अर्थव्यवस्था

अनुराग ठाकुर ने PAC सदस्यों को कराया धर्मशाला स्टेडियम का दीदार, बताया कैसे क्रिकेट ने बदली क्षेत्र की अर्थव्यवस्था

2026/04/28 09:12:42pm
मुख्यमंत्री का शाहपुर दौरा: शिक्षा और विकास को नई गति

मुख्यमंत्री का शाहपुर दौरा: शिक्षा और विकास को नई गति

2026/04/28 09:06:51pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    918
    8968
    Visitors Today
    3301987
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us