धर्मशाला, 17 मई 2026
नगर निगम धर्मशाला चुनावों के मतदान के ठीक बाद भाजपा ने सभी 17 वार्डों में प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का बड़ा दावा किया है। कांगड़ा के विधायक व नगर निगम धर्मशाला के चुनाव प्रभारी पवन काजल और धर्मशाला के विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा दिग्गजों ने साफ कहा कि धर्मशाला की प्रबुद्ध जनता ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की खोखली और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर वोट किया है, जिसका सीधा नतीजा अब सरकार को सत्ता से बेदखल करने की शुरुआत के रूप में देखने को मिलेगा।

संयुक्त बयान में दोनों शीर्ष भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने केवल झूठ का सहारा लेकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया, जिससे आम लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों व नेताओं के चेहरों पर साफ झलक रही निराशा ही भाजपा की तय जीत का सबसे बड़ा संकेत है। नेताओं ने आश्वस्त किया कि संगठन की धरातली ताकत, वरिष्ठ नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति जनता का अटूट विश्वास धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में भाजपा की जीत का परचम लहराएगा।
भाजपा नेताओं ने वर्तमान सुक्खू सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि आज प्रदेश का किसान, कर्मचारी, व्यापारी और पेंशनभोगी वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने जनता के बीच रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को रोककर राज्य के खजाने में डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। पवन काजल और सुधीर शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि धर्मशाला की जनता ने अब इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है, जो अब कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके ही थमेगी।