धर्मशाला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जिया पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भरवाना से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का शुभ आरंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गांव की जनता के साथ भेंट की, एक बूथ की बैठक ली और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बात चीत की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को राष्ट्र स्तर पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है । इस अवसर पर जेपी नड्डा ने गाय को गुड भी खिलाया भी खिलाया और गांव के लोगो द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा।
जहां जेपी नड्डा ने गांव वालो को गांव चलो अभियान के बारे में बताया वही जानता ने अपने विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे।
इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण , खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद इंदु गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा विशेष रूप में उपस्थित रहे।