घुमारवीं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कसारू के बाद भराड़ी में आयोजित जनसभा में भाजपा पर प्रहार किए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के षडयंत्र में मुख्य सूत्रधार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे। बाकी बागी विधायक इस षडयंत्र के सरगना रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा जनता ने कांग्रेस को पांच साल के लिए चुना है, लेकिन भाजपा जनता के मुददे उठाने के बजाए मुख्यमंत्री को कुर्सी से गिराने में ही जोर लगाते रहे। भाजपा का यह षडय़ंत्र पूरी तरह से असफल रहा है। अब प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रदेश की छह सीटों पर हो रहे उप चुनाव में इसका जवाब देगी।