हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की पुंग खड्ड अवैध खनन मामले में सदर विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जमानत मिलने के बाद जब दोनों जिला कारागार से बाहर आए, तो विधायक आशीष शर्मा और उनकी पत्नी ने स्वयं वहां पहुंचकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका और कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। विधायक ने अफसोस जताते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई को परिवार के सदस्यों तक खींचकर ले जाना मुख्यमंत्री की संकीर्ण सोच को दर्शाता है।















