Sunday, May 10, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Solan > कमल ख़रीदकर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री

कमल ख़रीदकर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री

केएल ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Political News, Solan
0

नालागढ़।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के काले कारनामों के कारण नालागढ़ का नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। यह इतिहास में पहली घटना है कि निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहे हैं। केएल ठाकुर बिके व्यापारी हैं, उन्होंने 14 महीने सारे काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है। पूर्व विधायक की नीयत में लालच है, इसलिए वह बिक गए। कमल ख़रीदकर चुनाव लड़ रहे पूर्व निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी नहीं हैं। वह बिके हुए विधायकों को भाजपा टिकट देने से निराश हैं। मुख्यमंत्री ने ये बातें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किरपालपुर, रामशहर, नंड, स्वारघाट व गुरुकुंड में कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप बाबा के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी को धोखा देकर भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए थे। राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था, लेकिन कांग्रेस के छह विधायक विधानसभा से गैरहाजिर रहे। उन्होंने भाजपा को अपना ईमान बेच दिया था। कांग्रेस विधायक व्हिप लागू होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिए गए, उसके बाद उपचुनाव हुआ जिसमें 6 में से 4 पूर्व विधायकों को जनता ने कड़ा सबक सिखाया और कांग्रेस को जीत दिलाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते 5 साल जनता को धोखा दिया। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते सोए रहे और हमीरपुर अधीनस्थ चयन बोर्ड में पेपर बिकते गए। हमने सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर चोट की, भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करना शुरू किया। भ्रष्टाचार पर करारी चोट से छह कांग्रेस के और तीन निर्दलीय पूर्व विधायकों को भी इससे दिक्कत हुई। हमारी सरकार को गिराने की कोशिश की गई। जयराम ठाकुर और बिके हुए विधायकों ने पूरा जोर लगा लिया, लेकिन हमने 34 विधायकों के साथ मिलकर ऑपरेशन लोटस फेल कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केएल ठाकुर के इस्तीफा देने से नालागढ़ का भाग्योदय हुआ है। हरदीप बाबा को जिताकर विधानसभा भेजिए इस विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल दी जाएगी। बाबा का बताया हर जायज काम होगा। 10 जुलाई को अपनों की ताकत को बचाने के लिए मतदान करें। यह उप चुनाव भाजपा ने जनता पर थोपा, क्योंकि आपने निर्दलीय विधायक को 5 साल के लिए चुनकर भेजा था। उसने 14 महीने में ही इस्तीफ़ा क्यों दिया, क्योंकि ईमान बेचने के बाद उस पर इस्तीफा देने के लिए भाजपा का दबाव था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तुष्टिकरण की नहीं, जनता की सेवा की राजनीति करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि यह चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बीच नहीं, बल्कि बिके हुए विधायक व कांग्रेस के बीच है। इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करें। केएल ठाकुर तो अपने क्रशर की एनओसी के लिए आज भी लगे हैं, उन्हें जनहित से कोई लेनादेना नहीं है। ज्यादा पैसों वालों की जल्दी बुद्धि भ्रष्ट होती है, केएल इसके उदाहरण हैं।

नालागढ़ की बात होती है तो सिर शर्म से झुक जाता है : बावा

कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप बाबा ने कहा कि जब नालागढ़ की बात होती है तब सिर शर्म से झुक जाता है, क्योंकि यहां का विधायक भाजपा के हाथों बिका हुआ है। हमें इस दाग को धोकर यहां से कांग्रेस विधायक बनाना है। साढ़े तीन साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, हमें नालागढ़ के विकास के लिए वोट देना होगा। काफी समय से यह होता आ रहा है कि सरकार कांग्रेस की है तो विधायक विपक्ष का या आजाद होता है, इस बार सुनहरी मौका है, जनता कांग्रेस का विधायक चुनकर भेजें, नालागढ़ की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। यह समय संभालने की जरूरत है, भाजपा धनबल का खेल खेलेगी, उससे पार पाते हुए जीत हासिल करनी है। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनबल की जीत जरूरी है। पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ का नाश कर दिया है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि घर-घर जाकर लोगों के काम करूंगा। इसलिए इस चुनाव में मेरा समर्थन करें। नालागढ़ को बिकाऊ नहीं, टिकाऊ विधायक की जरूरत है। जनसभाओं के दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर, रामकुमार चौधरी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, वन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक केहर सिंह खाची, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार कैबिनेट रैंक गोकुल बुटेल, चेयरमैन जोगिन्द्रा सहकारी बैंक मुकेश शर्मा, चेयरमैन प्रकाश करड, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर, जिला प्रधान शिव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष हुसन ठाकुर, मदन चौधरी, पंचायत प्रधान सरोज देवी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: # byelection#bjp#bjphimachal#congress#congresshimachal#election#HardeepBaba#himachal#KLThakur#nalagarh#solan#sukhvindersinghsukkhu
Previous Post

गांव पट्टा पुल के पास मिले शव का मामला : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एसपी से मांगा न्याय

Next Post

धर्मशाला में शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर, दिन में ही छाया अंधेरा

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
धर्मशाला में शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर, दिन में ही छाया अंधेरा

धर्मशाला में शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर, दिन में ही छाया अंधेरा

मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

सभी लाभार्थियों तक हैप्पी कार्ड का जल्द से जल्द हो वितरण: मुख्यमंत्री नायब सिंह

सभी लाभार्थियों तक हैप्पी कार्ड का जल्द से जल्द हो वितरण: मुख्यमंत्री नायब सिंह

उपचुनाव : मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर

उपचुनाव : मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर

व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने एसएसटी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने एसएसटी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

एलायंस एयर 10 मई से दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर से शुरू करेगी

May 9, 2026

चंद्र कुमार और विप्लव ठाकुर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुधीर शर्मा पर तीखा हमला बोला

चंद्र कुमार और विप्लव ठाकुर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुधीर शर्मा पर तीखा हमला बोला

May 9, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

2000

Recent News

एलायंस एयर 10 मई से दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर से शुरू करेगी

2026/05/09 10:16:41pm
एलायंस एयर 10 मई से दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर से शुरू करेगी

एलायंस एयर 10 मई से दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर से शुरू करेगी

2026/05/09 08:40:18pm
एलायंस एयर 10 मई से दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर से शुरू करेगी

एलायंस एयर 10 मई से दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला उड़ानें फिर से शुरू करेगी

2026/05/09 08:30:44pm
चंद्र कुमार और विप्लव ठाकुर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुधीर शर्मा पर तीखा हमला बोला

चंद्र कुमार और विप्लव ठाकुर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुधीर शर्मा पर तीखा हमला बोला

2026/05/09 07:24:52pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1040
    6254
    Visitors Today
    3405107
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us