शिमला : दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेकर शिमला लौटने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रास्ते में मौसम बाधक बना है। उनका शुक्रवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रदेश में हो रही बारिश के चलते अब शनिवार को लौटेंगे।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि दिल्ली और शिमला में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला आगमन स्थगित हो गया है। दिल्ली में आज खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। अब मुख्यमंत्री का शनिवार को शिमला में आगमन अपेक्षित है।