कांगड़ा- चम्बा लोकसभा सीट से आनंद शर्मा को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अला कमान ने एक अनुभवी व्यक्ति को कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया है उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा के नेतृत्व में निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय होगी उन्होंने कहा कि भाजपा से अब प्रदेश के लोगों का भरोसा उठ चुका है और हिमाचल प्रदेश के लोग भी अब बदलाव चाहते है।
संजीव गांधी के कहा कि 4 जून को बुराई पर अच्छाई की जीत होने वाली है और ऐसे में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता 4 जून जो प्री दशहरा मनाएगा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा के नेताओं को विपक्ष में बिठाया उसके बाबजूद भी भाजपा के नेता दोगली राजनीति करने से बाज नहीं आए और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में चल रही कांग्रेस की सरकार को भी गिरने का प्रयास किया जिसमें भाजपा नेता असफल रहे उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी अब भाजपा की दोगली राजनीति से वाकिफ हो चुकी है और अब हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव व उप चुनावों में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना ओपीएस का जो वादा प्रदेश की जनता के साथ किया था उसे निभाया और बाकी की जो वादे कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता के साथ किये है उन्हें भी जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।