आनी से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल ने शिमला स्थित सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में समर्थकों संग कांग्रेस का दामन थाम लिया है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का पटका पहनाकर किशोरी लाल को पार्टी में। शामिल किया और कहा कि इससे पार्टी को आनी विधान सभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।आने वाले दिनों में कांग्रेस का कुनबा और भी मज़बूत होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में खरीदो फरोख्त की राजनीति की जिसे हिमाचल के लोग खासे नाराज़ हैं और भाजपा के कार्यकर्ताओं भी इस घटना क्रम से निराशा में है। इसलिए भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहें हैं। किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल से आनी इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद भाजपा तिलमिला गई है। पहले भाजपा कह रही थी कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहें हैं और जब प्रत्याशी घोषित किए तो उनको लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। आनंद शर्मा ने कॉमर्स मिनिस्टर रहते कांगडा और प्रदेश के लिए कई सौगते दी है और पार्टी हाई कमान के कहने पर वे चुनाव में उतरे हैं जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी की मंडी में प्रत्याशी कंगना रनौत और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फ़िल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हो उस फिल्म की हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो क्यों न हो उसका फिल्म का फ्लॉप होना तय है।
वहीं कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे।उन्होंने दावा किया कि वे आनी से विक्रमादित्य सिंह को 20 हजार वोट की लीड दिलवाएंगे। किशोरी लाल ने कहा कि बीजेपी की कार्यप्रणाली से बहुत कार्यकर्ता परेशान हो चुके हैं ऐसे में आने वाले वक्त में वह भी कांग्रेस का दामन थामेंगे।
किशोरी लाल साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते थे।साल 2022 में भाजपा ने उनकी टिकट काटी और उनकी जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दी।टिकट काटे जाने के बाद किशोरी लाल ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था जिस पर किशोरी लाल को पार्टी से बगावत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित भी कर दिया था।