सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश आज अभूतपूर्व राजनीतिक और प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री और अधिकारी आपसी कलह और सत्ता संघर्ष में उलझे हुए हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश का सचिवालय अब युद्धभूमि जैसा हो गया है, जहां मंत्री एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी असहाय महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/himachals-contribution-to-the-nation-invaluable-former-cm-on-army-da/
उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई का सबसे बड़ा खामियाजा जनता भुगत रही है, कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, विकास कार्य ठप हैं और नशे की समस्या बढ़ रही है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज बनकर इस अव्यवस्था और विफलता के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाएगी।





















