सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 1995 और 1996 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को महानिदेशक (DG) के पद पर पदोन्नत करने की अधिसूचना जारी की है। यह पदोन्नति स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों और राज्यपाल की मंजूरी के बाद की गई है। पदोन्नति लेवल-16 के पे मैट्रिक्स के तहत की गई है, जिसमें वेतनमान ₹2,05,400 से ₹2,24,400 निर्धारित है और यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। अधिसूचना के अनुसार, 1995 बैच के अधिकारियों सतिंदर पाल सिंह और एन. वेणुगोपाल को प्रोफार्मा आधार पर DG रैंक प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/dharamshala-traders-happy-over-mc-advisory-trade-fair-ban-lifte/
जबकि 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अजय कुमार यादव और अभिषेक त्रिवेदी को नियमित आधार पर पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों की तैनाती विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर है, जिनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं फायर सर्विसेज, प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर और प्रिज़न्स एवं करेक्शनल सर्विस शामिल हैं। अधिसूचना मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी की गई है और इसकी प्रतिलिपि केंद्र सरकार, डीजीपी हिमाचल प्रदेश सहित संबंधित विभागों को भेजी गई है।





















