चंडीगढ़ : दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग 2023 का आज बनवारीलाल पुरोहित, राज्यपाल पंजाब और प्रशासक, यूटी चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-16 चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग के अध्यक्ष पदम पासी ने मुख्य अतिथि को अवगत कराया कि यह ‘दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग’ का 9वां संस्करण है जिसमें भारत के 23 राज्यों और 3 विदेशी देशों यानी बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मूक-बधिर क्रिकेटरों की 6 टीमें और व्हील चेयर क्रिकेटरों की 2 टीमें टूर्नामेंट खेलेंगी पुरोहित ने विभिन्न देशों एवं भारत के अन्य भागों से आये सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मजबूत खिलाड़ी बताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और प्रत्येक से खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संजय टंडन, अध्यक्ष यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़, हरि कालीक्कट, सचिव खेल यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक सोरभ कुमार अरोड़ा उपस्थित थे।