धर्मशाला, 4 मई: पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का उत्साह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी देखने को मिला। सोमवार को धर्मशाला मंडल भाजपा ने दाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में इस जीत का जोरदार जश्न मनाया।
इस दौरान भाजपा कार्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों से परिसर गूँजता रहा।
जनता ने तुष्टिकरण और गुंडाराज को नकारा: सुधीर शर्मा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों पर विशेष रूप से बोलते हुए कहा, “बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और गुंडाराज को जड़ से नकार दिया है। संदेशखाली की बेटियों के साथ जो अन्याय हुआ, उसका जवाब वहां की जनता ने वोट की चोट से दिया है। यह राष्ट्रवाद और कमल की जीत है।”

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
सुधीर शर्मा ने कहा कि 2024 की चुनावी हैट्रिक के बाद राज्यों में मिल रही यह जीत भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दिखाती है। उन्होंने हिमाचल के कार्यकर्ताओं को भी इस जीत की बधाई दी और कहा कि देवभूमि का कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय उत्सव में बेहद उत्साहित है।