नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के प्रथम आगमन पर ददाहू बाज़ार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाज़ी और जोरदार नारों के साथ रैली का आयोजन किया गया। रैली बाज़ार के एक छोर से शुरू होकर मुख्य बाज़ार होते हुए दूसरे छोर तक निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ऐतिहासिक अवसर, 50 वर्षों में पहली बार
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने इसे जिला सिरमौर के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के बाद लगभग 50 वर्षों में पहली बार सिरमौर से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिला है।
संगठन सशक्त करने का संकल्प
विनय कुमार ने अपने संबोधन में कहा “यह पद मेरा नहीं, बल्कि श्री रेणुका जी की जनता का है।” उन्होंने संगठन को मजबूत करने, आपसी तालमेल बढ़ाने और कांग्रेस को नए आयाम तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिया।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्थन
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाए और उनकी अगुवाई में संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।





















