धर्मशाला : AICC National Spokes Person एवं राजस्थान की मीडिया इंचार्ज रितु चैधरी ने शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी निर्मित नौकरियों का अकाल पिछले 10 वर्षों के अन्याय काल की चरम सीमा पर है।
10 साल पहले की तुलना में, कम लोग काम कर रहे हैं, युवा सबसे अधिक प्रभावित हैं और नौकरियों में बहुत कम वेतन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि दस साल पहले मोदी सरकार ने सपना दिखाया था हम सबका साथ और सबका विकास करेंगे, परंतु विकास दो लोगों का ही होकर रह गया। मोदीे सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियों देने का दावा किया था जो नही मिली।
30 लाख से ज्यादा आज पद खाली है। किसानों की आय को दुगना करना तो दूर उन्हे उनका हक भी नही दे पाए। नारी समान की बात कही थी, परंतु आज देश में नारी उत्पीडन बड़ा है। बच्चियां स्कूल कालेजों में जाने से डरने लगी है।
केंद्र सरकार ने बेटी बचाने की बात कही, परंतु मणीपुर में बेटी को निवस्त्र गुमाया गया , वे भी उस बेटी को जिसका पिता कारगिल में लड़कर आया।
आज तक अपराधियों को सजा नही दी गई। मोदी सरकार के खिलाफ जो भी बोले तो उसके खिलाफ केंद्र कार्रवाई पर उतर जाती है।
रितु चैधरी ने कहा मोदी सरकार के तहत कमाई में बिल्कुल भी वृद्धि नहीं हुई है।
वेतनभोगी श्रमिकों की कमाई पांच साल पहले की तुलना में 12 प्रतिशत कम है, जबकि ग्रामीण मजदूरों की आय 5 प्रतिशत कम है। उन्होंने कहा आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है। मोदी सरकार उद्योगपतियों पर मेहरबान है।
इस प्रेस वार्ता में संजीव गांधी मीडिया कोर्डिनेटर संजीव गाँधी , सचिव कांग्रेस पुनीत, अश्वनी शर्मा अध्यक्ष धर्मशाला मीडिया ब्लॉक् , राहुल होटल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन , जनरल सेक्रेटरी यूथ कांग्रेस, विनीत धीमान , अशोक पठानिया और दीपक गुलेरिया उपस्थित थे I
https://www.facebook.com/SidhivinayakTimes/videos/1066554201276711