चंडीगढ़, भारत। चंडीगढ़ से आगजनी की घटना सामने आ रही है कि, यहां आज सोमवार को PGIMER के एडवांस्ड आई सेंटर में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि, चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस आई सेंटर के बेसमेंट में सोमवार सुबह 9 बजे के करीब भीषण आग भभकी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दौरान जैसे ही पीजीआई के फायर कंट्रोल विभाग को आग लगने का पता चला या कहे सूचना मिली तो मौके पर फायर सेफ्टी विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग को काबू किए जाने का अभियान शुरू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। हालांकि, घटना में किसी के जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि, एडवांस आई सेंटर के बेसमेंट में इलेक्ट्रिकल विभाग का ऑफिस है। यह भी कहा जा रहा है कि एडवांस आई सेंटर की बिल्डिंग आधुनिक तकनीक से बनाई गई है। ऐसे में वहां आग लगने की घटना होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
महज 6 दिन पहले पीजीआई के नेहरू अस्पताल में भी भीषण आग लगी थी। जिसमें 400 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था। अब तक पीजीआई की जांच कमेटी उस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच एडवांस हाई सेंटर में लगी आग ने परेशानी को और बढ़ा दिया है।