हिमाचल के लोगों को अब एचआरटीसी की बसें देश के धार्मिक स्थलों में घुमाएगी। धार्मिक पर्यटन से सरकार एचआरटीसी को घाटे से निकालने की तैयारी की जा रही है। अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से ऋषिकेष, मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों के लिए एचआरटीसी बसें चलाएगा। निगम में मौजूदा समय में ज्वालाजी से वृंदावन के लिए बस सेवा चलाई जा रही है। इसी बस की सफलता के बाद अब प्रदेश के अन्य जिलों से भी वृंदावन के लिए बस सेवा चलाने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त मथुरा और ऋषिकेश को भी निगम बस चलाएगा।
इसके लिए निगम प्रबंधन प्लान बना रहा है और बाहरी राज्यों की निगम प्रबंधन व ट्रांसपोर्ट विभाग से समन्वय स्थापित कर रहे है। जैसे ही बाहरी राज्यों के परिवहन व निगम अधिकारियों से बसों के रूट परमिट मिलेंगे। निगम बस सेवाएं शुरू करेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के दिशा-निर्देशों पर ऊना से भी खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऊना से खाटू श्याम जाने वाली ऊना से चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, कैथल व झूंझन होते हुए खाटू श्याम पहुंचेगी।
बारिश से करोड़ों का नुकसान
निगम अधिकारियों की जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों के लिए धार्मिक स्थलों को निगम की बसें चलाए जाने का प्लान है। इससे निगम की आय बढ़ेगी। बरसात में रूट बंद रहने और बसों के संचालन न होने से निगम को 35 करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है।