Political News

Welcome to Sidhivinayaktimes, your reliable source for the latest political news and updates from the dynamic landscape of Himachal Pradesh. Whether you're a political enthusiast, a concerned citizen, or simply interested in understanding the political pulse of the region, we are committed to providing you with accurate and insightful coverage. Explore our comprehensive content, meticulously curated to keep you informed and engaged with all things related to Himachal Pradesh politics. कांग्रेस की अन्तर्कलह हिमाचल की राजनैतिक अस्थिरता का कारण : महेंद्र धर्मानी हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता जो आज बनी है उसके लिये पूरी तरह से सुखु सरकार व कांग्रेस पार्टी को दोषी व जिम्मेवार मानती है।प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने कहा कि कांग्रेस की अन्तर्कलह, विधायकों की नाराजगी, मन्त्री द्वारा पीड़ा व दर्द बताना, मंडी के बल्ह के पूर्व विधायक,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष द्वारा सरकार का विरोध, दर्शाता कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से यहीं आभास होता है कि कांग्रेस में आपकी लड़ाई चरम पर है उनके कारण यह राजनीतिक स्थिति आज प्रदेश में बनी है। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के समय सुखु सरकार के एक महत्वपूर्ण मंत्री द्वारा त्यागपत्र की घोषणा, मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली की आलोचना तथा अपने परिवार की कांग्रेस में हो रही उपेक्षा के आरोप ये सिद्ध करते हैं कि प्रदेश की सुखु सरकार अपने राजनीतिक अंतर्द्वंद के कारण संकट में है । जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से सरकार व कांग्रेस पार्टी की है । सरकार के मंत्री व विधायकों द्वारा अपनी उपेक्षा और अनदेखी के आरोपों से सरकार व कांग्रेस संगठन की असलियत जनता के सामने आ गई है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने सुखु सरकार पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की खींचतान व विधायकों की उपेक्षा से आज प्रदेश में राजनीतिक संकट पैदा हुआ है और सुखु सरकार अपना विश्वास खो चुकी है और अल्पमत में आ गई है । महेंद्र धर्मानी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया कि मुख्यमंत्री के जिला के तीन विधायक और उपमुख्यमंत्री के जिला के दो विधायक सरकार की कार्य प्रणाली से नाराज होकर सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि विधायक बड़ी संख्या में सरकार से नाराज हैं । उन्होंने कहा कि सरकार विधायकों और आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है । आज प्रदेश में पैदा हुए राजनीतिक संकट और सरकार के अल्पमत में आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से पंगु हो गया है । महेंद्र धर्मानी ने कहा कि झूठ की गारंटीयों के सहारे सत्ता में आई सुखु सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है । सरकार में जनता ही नहीं मंत्री, विधायकों का विश्वास भी हो चुकी है । सुखु सरकार सत्ता में रहने का अपना नैतिक अधिकार पूर्ण रूप से खो चुकी है मंत्री व विधायकों की अपेक्षा नाराजगी और खड़े किए गए प्रश्न सरकार की कार्य प्रणाली की तस्वीर को उजागर करते है । महेंद्र धर्मानी ने कहा कि 14 माह के अंदर सुखु सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है और वह सरकार में रहने का अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है सुखु सरकार अपनी पार्टी की अंतर्कलह और खींचतान से जनता में विश्वास हो चुकी है । उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 34 मत प्राप्त करके विजय प्राप्त करना यह साबित करता है कि सुक्खू सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों में विरोध है सुखु सरकार अपनी पार्टी के अंतर्द्वंद और विरोध से अल्पमत में आकर अपना सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है ।

कांग्रेस पार्टी की शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक, सीएम सुक्खू ने बीजेपी सांसदों पर साधा निशाना

मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद आज शिमला संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठक हुई है। बैठक...

Read more

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई

हाईकोर्ट में कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर आज सुनवाई हुई है।याचिकाकर्ता पक्ष...

Read more

देश को मजबूत सत्ता की जरूरत जनता मोदी के साथ – अनुराग

विधानसभा उपचुनावों के साथ चारो लोकसभा सीटो में जीतेगी भाजपा बोले अनुराग हमीरपुर दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर...

Read more

भरे चुनाव में कांग्रेस को झटका हिमाचल के सहप्रभारी तजेंद्र बिट्टू ने कांग्रेस छोड़ी ।

तेजिंदर पाल हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी थे और यहां के कांग्रेस के हालातों से भी बहुत आहत थे। उन्होंने...

Read more

भाजपा का पलटवार जनता को एक बार फिर गुमराह करने का प्रयास न करे सरकार-रणधीर शर्मा

शिमला : मुख्यमंत्री सुखु के ब्यान को विधायक रणधीर शर्मा ने हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार के 15...

Read more

धर्मशाला की जनता को गुमराह करना बंद करे सुधीर शर्मा- विजय कर्ण इंद्र

जिला मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को कांग्रेस के 2019 के प्रत्याशी विजय कर्ण इंद्र ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा...

Read more

कांग्रेस को ले डूबेंगी उसकी झूठी गारंटियां, हर वर्ग के साथ छल-कपट का भुगतना पड़ेगा खामियाजा: त्रिलोक

-महिलाओं को जनवरी 2023 से 1500 रुपये देने की थी गारंटी, किसने रोकी थी कांग्रेस सरकार -कांग्रेस को ले डूबेंगी...

Read more
Page 38 of 62 1 37 38 39 62
  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

Recent News

advanced-floating-content-close-btnContact Us