पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार मंडी लोकसभा का चुनाव बहुत रोचक और महत्वपूर्ण बन गया है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार सिनेमा जगत की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रणौत चुनाव में खड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमदित्य सिंह ने कंगना रणौत पर गो माँस का झूठा आरोप लगाया और अब उसे बरसाती मेढक कह कर रहे है। इससे कंगना का अपमान नहीं हुआ , बल्कि वीरभद्र सिंह सरकार पर ही आंच आई है, इसलिए विक्रमदित्य सिंह को माफ़ी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मंडी के कांग्रेसी उमीदवार को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वह 6 बार मुख्यमंत्री रहे अपने पिता कि विरासत के आधार पर आज राजनीति में है, अभी तक उनकी अपनी कोई भी उपलब्धि नही है।
यह भविष्य ही बतायेगा कि वह जनता की भलाई के लिए क्या और कितना योगदान करते है।शांता कुमार ने अपने बयान में कहा कि कंगना को विरासत में कुछ नही मिला , उन्होंने सब कुछ अपनी योग्यता और परिश्रम के आधार पर है।