धर्मशाला : प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा है कि सत्ता में कैसे आएं उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा ने भ्रष्टाचार की परिभाषा ही बदल दी है कौशल ने कहा कि प्रदेशवासियों के बजाय प्रदेश भाजपा, कांग्रेस को ही हिमाचल समझती है बुधवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में प्रेम कौशल ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भ्रष्टाचार जो आंदोलन हुआ, वो भाजपा और आरएसएस प्रायोजित था।
उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा ने कितने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की, कोई नहीं जानता चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने विपक्ष को किनारे करने का काम किया है, जबकि सुप्रीमकोर्ट ने कानून व्यवस्था और तानाशाही रोकने का काम किया है इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रेम कौशल ने कहा कि इसमें 98 फीसदी चंदा भाजपा का है, इसके माध्यम से भाजपा ने भ्रष्टाचार को लीगलाइज करने का काम किया है हजारों करोड़ का चंदा भाजपा के पास कहां से आया, किसने दिया उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राम नाम जपना, सारा माल अपना की नीति पर भाजपा काम कर रही है
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान, न्याय प्रक्रिया को खत्म कर देना चाहती है और रखना चाहती है तो सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी को प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश से संबंधित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा राज्यसभा जाने के बजाय लोकसभा चुनाव लड़ते तो उन्हें अपनी और पार्टी की लोकप्रियता का पता चल जाता। मात्र राजनीति करने वाली भाजपा अपनी लोकप्रियता खो चुकी है।