धर्मशाला, भाजपा ने आज 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जिसके अंतर्गत कांगड़ा, चंबा लोकसभा क्षेत्र से डॉ राजीव को उम्मीदवार बनाया है। डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ थम। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है।
राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते है। डॉ राजीव भारद्वाज हिमाचल प्रदेश के जसूर मे रहते है और उनका एक पैट्रिक गृह धर्मशाला में भी है बता दे की राजीव भारद्वाज भाजपा में कई बरसों से जुड़े हुए हैं और कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को अच्छे से समझते है।