Tuesday, November 18, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Chandigarh > पंजाब में भाजपा ने की सबसे ज्यादा ग्रोथ : विनीत जोशी

पंजाब में भाजपा ने की सबसे ज्यादा ग्रोथ : विनीत जोशी

पंजाब मीडिया प्रभारी ने कहा, 13 में से 12 लोकसभा सीटों पर भाजपा का वोट शेयर बढ़ा

Aniket Soni by Aniket Soni
1 year ago
in Chandigarh
0

चंडीगढ़।

पंजाब में लोकसभा चुनावों ने साबित कर दिया है कि राज्य में के लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास अब बढ़ने लगा है। बेशक इस बार पार्टी 13 में से कोई सीट नहीं जीत सकी, लेकिन बढ़ा हुआ मत प्रतिशत इस बात का सुबूत है कि भाजपा दिन प्रतिदिन पंजाब में मजबूत हो रही है। ये बातें पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने वीरवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता में कहीं।

विनीत जोशी ने लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर दावा किया कि भाजपा राज्य में सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाली पार्टी है, जबकि आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी रही है जिसका राज्य के 12 लोकसभा क्षेत्रों में वोटबैंक बढ़ा है और सिर्फ संगरूर में कम हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो भाजपा के मत प्रतिशत में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 6.6% वोट पड़े थे जबकि इस लोकसभा चुनावों में लगभग 18.56% मत पड़े हैं। यह इस बात का सुबूत है कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद पार्टी लोगों तक अपनी बात पहुंचने में कामयाब हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा अपने प्रदर्शन से सबको चौंका देगी।

जोशी ने कहा इस चुनाव में लोगों ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। चाहे किसान हों, व्यापारी हों या महिलाएं, सबसे आम आदमी पार्टी ने वादाखिलाफी की है। इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मत प्रतिशत राज्य के सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों में कम हुआ है। यह और बात है कि वो तीन सीटों पर जीतने में कामयाब हुए हैं, लेकिन इस तथ्य की भी अनदेखी नहीं की जा सकती कि पार्टी अपने 8 मंत्रियों के हलकों में ही हार गई। उनके चार मंत्री जो इस चुनाव में उतरे थे, बुरी तरह हार गए। और तो और 92 में 51 आप विधायकों के होम टाउन में भी पार्टी की हार हुई है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान हर सीट पर जाकर एक ही बात बोल रहे थे कि वह अपने कामों को लेकर वोट मांग रहे हैं। 13 में से सिर्फ तीन सीटें देकर पंजाब की जनता ने उन्हें अपना जवाब दे दिया है। पंजाब में अब आम आदमी पार्टी सरकार चलाने का मौलिक अधिकार खो चुकी है।इसी तरह शिरोमणि अकाली दल का 12 सीटों पर वोट शेयर कम हुआ है। सिर्फ बठिंडा में ही उनका मत प्रतिशत बढ़ा है। जबकि, कांग्रेस का वोट शेयर सिर्फ छह लोकसभा क्षेत्रों में बढ़ा है और सात में कम हुआ है।

भाजपा का रुतबा बढ़ा

जोशी ने कहा कि अगर इस चुनाव में किसी पार्टी को फायदा हुआ है तो वह भाजपा है। पार्टी ने लगभग 25 साल में पहली बार 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों लड़ा और अब 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। ऐसे में पंजाब में भाजपा की कारगुजारी की तुलना करनी है तो 2022 से ही हो सकती है। पार्टी का वोट शेयर 6.6% से बढ़कर 18.56% हो गया है। लोकसभा हलकों की बात करें तो अमृतसर में एक लाख 55 हजार, श्री आनंदपुर साहिब में 93 हजार, बठिंडा में 80 हजार और फरीदकोट में 1.01 लाख वोट बढ़े हैं। इसी तरह कई अन्य सीटों पर वोट शेयर एक लाख तक बढ़ा है। सिर्फ संगरूर में घटा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अब एक मात्र पार्टी रह गई है जिसे राज्य की जनता को मौका देना चाहिए।

लोगों ने माना केजरीवाल शराब घोटाले में लिप्त

जोशी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी कोई सीट नहीं जीत सकी। वहां भाजपा ने सातों सीटों पर जीत हासिल की। इससे साफ हो गया है कि वहां की जनता भी केजरीवाल को नकार चुकी है। लोग समझ चुके हैं कि केजरीवाल भ्रष्ट और झूठे व्यक्ति हैं। लोगों ने भी मान लिया है कि केजरीवाल शराब घोटाले में शामिल हैं।

Tags: #AamAadmiParty#bjp#bjppunjab#Chandigarh#election#loksabhaelection2024#punjab#sidhivinayaktimes#vineetjoshi#vote
Previous Post

“चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मुझे थप्पड़ मारा”

Next Post

मानसून के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने को सभी विभाग तत्परता से कार्य करें : उपायुक्त

Aniket Soni

चम्बा में गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, तीन लोगों की मौत 10 गंभीर रूप से घायल

15 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : अनुपम कश्यप

15 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : अनुपम कश्यप

आगज़नी में दो भाइयों का 8 कमरों का संयुक्त मकान जलकर राख

कांग्रेस ने ‘लूटा’ भाजपा का वोट बैंक, संसदीय सीटों पर चौका मारा पर भाजपा नहीं दोहरा पाई इतिहास

प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में लगाई जीत की हैट्रिक : सतपाल

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

June 30, 2023
Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में किया Ex CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में किया Ex CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

June 30, 2023

शहर में जुलाई में शनिवार से रविवार तक 24 घंटे की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसने लगभग 23 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया

July 9, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
Major Event organized at Dharamsala  to Commemorate 75 Years of Dalai Lama’s Leadership

Major Event organized at Dharamsala  to Commemorate 75 Years of Dalai Lama’s Leadership

November 17, 2025
मुख्यमंत्री कार्यालय सफेद हाथी ,कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने बनाया कार्यालय को राजनीतिक अड्डा: होशियार सिंह

मुख्यमंत्री कार्यालय सफेद हाथी ,कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने बनाया कार्यालय को राजनीतिक अड्डा: होशियार सिंह

November 15, 2025
Kangra Valley Carnival to be Held in Dharamshala from December 21 to 25: DC

Kangra Valley Carnival to be Held in Dharamshala from December 21 to 25: DC

November 10, 2025
HP Vidhan Sabha Winter Session

HP Vidhan Sabha Winter Session

November 10, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

527

Recent News

Major Event organized at Dharamsala  to Commemorate 75 Years of Dalai Lama’s Leadership

Major Event organized at Dharamsala  to Commemorate 75 Years of Dalai Lama’s Leadership

2025/11/17 03:53:42pm
मुख्यमंत्री कार्यालय सफेद हाथी ,कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने बनाया कार्यालय को राजनीतिक अड्डा: होशियार सिंह

मुख्यमंत्री कार्यालय सफेद हाथी ,कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने बनाया कार्यालय को राजनीतिक अड्डा: होशियार सिंह

2025/11/15 02:47:34pm
Kangra Valley Carnival to be Held in Dharamshala from December 21 to 25: DC

Kangra Valley Carnival to be Held in Dharamshala from December 21 to 25: DC

2025/11/10 06:16:15pm
HP Vidhan Sabha Winter Session

HP Vidhan Sabha Winter Session

2025/11/10 06:13:02pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    298
    2419
    Visitors Today
    2251507
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us