Thursday, February 12, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का उदघाटन

नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का उदघाटन

Admin by Admin
2 years ago
in Kangra
0

पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही तीन एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को यहां आरंभ हो गई। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने यहां रामलीला ग्राउंड में चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया। इसमें नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान के अलावा देश के विभिन्न राज्यों, थल सेना तथा विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के साथ-साथ हिमाचल की स्थानीय टीमों सहित लगभग 24 टीमें भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति और नादौनवासियों को बधाई देते हुए आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता नादौन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन एवं साहसिक खेलों को नई उंचाईयों तक ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी।

आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्यटन क्षेत्र की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाआंे के उचित दोहन के लिए एडीबी की मदद से लगभग 2500 करोड़ रुपये की एक व्यापक परियोजना को क्लीयरेंस मिली है। हिमाचल प्रदेश में एक साल के भीतर इस परियोजना के परिणाम दिखने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्वावलंबी एवं सबसे समृद्ध राज्य बनाने में पर्यटन उद्योग बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। इसलिए, मुख्यमंत्री स्वयं इस सेक्टर के लिए नई योजनाएं बना रहे हैं। इसी कड़ी में नादौन में भी पर्यटन निगम के होटल, वैलनेस सेंटर और वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की डीपीआर बनाई गई हैं।

आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा और इसके साथ लगते क्षेत्रों को टूरिजम कैपिटल की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की है। इससे नादौन क्षेत्र को भी बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करने तथा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने जिस तरह कार्य किया है, उससे वह सही मायनों में जननायक बनकर उभरे हैं। उन्होंने स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर पीड़ितों का हाल पूछा और राहत प्रदान की तथा अपने जीवन की पूरी कमाई भी पीड़ितों के लिए सौंप दी। केंद्र सरकार की मदद के बगैर भी उन्होंने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया है। आरएस बाली ने कहा कि वर्ल्ड बैंक, नीति आयोग और अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हैं और उनके उत्थान के लिए कार्य करते हैं। वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे और प्रदेशवासियों की सेवा में जुट जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के शानदार आयोजन के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों की सराहना भी की।
इससे पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलियो बरमेज ने भी अपने विचार रखे तथा इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष शौकतपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान चैंपियनशिप से संबंधित प्रचार वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। उदघाटन समारोह के दौरान आरएस बाली ने व्यास नदी के घाट पर प्रतिभागियों की राफ्ट्स को हरी झंडी दिखाकर महिला राफ्टिंग मैराथन स्पर्धा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी मनेश कुमार यादव, एसडीएम अपराजिता चंदेल, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, राफ्टिंग फेडरेशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Previous Post

धौलाधार की पहाड़ियों में पैराग्लाइडर का रेस्क्यू ऑपरेशन

Next Post

शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में नरैण-घराला-मढारली सम्पर्क मार्ग का किया लोकार्पण

Admin

Admin

Next Post
शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में नरैण-घराला-मढारली सम्पर्क मार्ग का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में नरैण-घराला-मढारली सम्पर्क मार्ग का किया लोकार्पण

नशे को लेकर सख्‍ती, औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी

नशे को लेकर सख्‍ती, औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी

जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी यानी जाइका वाणिकी परियोजना से पहाड़ की महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर

जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी यानी जाइका वाणिकी परियोजना से पहाड़ की महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर

समाज की प्रगति और गुड गवर्नेंस में सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: गोकुल बुटेल

समाज की प्रगति और गुड गवर्नेंस में सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: गोकुल बुटेल

गांववासियों को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया

गांववासियों को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

212

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    545
    3154
    Visitors Today
    2726277
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us