सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। कांगड़ा जिले की देहरा उप-मंडल निवासी नीतिका ने अपने निस्वार्थ और समर्पित प्रयासों के माध्यम से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पिछले तीन वर्षों से “आपदा मित्र” के रूप में काम कर रही नीतिका ने जिले में आई विभिन्न आपदाओं के समय प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने, आवश्यक सामग्री वितरित करने और पशुओं के रेस्क्यू जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके साहस, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के कारण प्रशासन और समाज दोनों ने उन पर भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/dangar-chokhana-badhaghat-road-closed-only-emergency-vehicles-allowed/
नीतिका की इस अनुकरणीय सेवा के परिणामस्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया है और 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने नीतिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इस सफलता से यह साबित होता है कि निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा से समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया जा सकता है।





















