सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार तथा सदस्य एडवोकेट विजय कुमार और एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वीरवार को धर्मशाला स्थित सरकारी कॉलेज की दिवंगत छात्रा पल्लवी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माता-पिता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी बेटी के साथ हुए दुखद हादसे की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/officers-1995-96-batch-promoted-to-director-general-effective/
आयोग के सदस्यों ने कहा कि वे पूरे मामले की पारदर्शिता और गहनता से समीक्षा कर रहे हैं, ताकि सभी तथ्य सामने आएँ और न्याय प्रक्रिया में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता है और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है।





















