हमीरपुर, 05 जून 2026
जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर के प्रतिभाशाली छात्र अर्पण दत्त शर्मा ने एससीईआरटी सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा अर्पण के अभिनव मॉडल को अत्यधिक सराहा गया। अर्पण ने वर्तमान जीवन की व्यावहारिक समस्या को हल करते हुए “सुरक्षित इलैक्ट्रिक आयरन (Safe Electric Iron)” विषय पर यह अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया है।

यह मॉडल पूरी तरह से विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें विशेष हैंड डिटेक्शन सेंसर तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे तय तापमान पर पहुँचने के बाद आयरन तब तक दोबारा हीट नहीं होती जब तक उसे दोबारा छुआ न जाए। यदि आयरन को चालू भी छोड़ दिया जाए, तब भी यह बार-बार गर्म होकर दुर्घटना का कारण नहीं बनती है। इस तकनीक के माध्यम से घरेलू उपयोग के दौरान कपड़ों के जलने, शॉर्ट सर्किट जैसी संभावित दुर्घटनाओं को कम करने और ऊर्जा संरक्षण (बिजली बचाने) का सफल प्रयास किया गया है।
अर्पण दत्त शर्मा ने अपनी इस सफलता पर बताया कि इस मॉडल को विकसित करने में उन्हें स्कूल के प्राध्यापकों का काफी सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि इस सुरक्षित इलैक्ट्रिक आयरन मॉडल को बनाने में लगभग 1,000 से 2,000 रुपये की लागत आई है और उनका मुख्य उद्देश्य विद्युत दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने आगे कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इस मॉडल को और अधिक बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने अर्पण दत्त शर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अर्पण राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश और जिला हमीरपुर का नाम देशभर में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें विज्ञान और नवाचार के प्रति प्रेरित करेगी। अर्पण दत्त शर्मा की वैज्ञानिक सोच, नवाचार के प्रति रुचि, कठिन परिश्रम तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई है।